हल्द्वानी…अज्ञात कारणों के चलते इंटर की छात्रा ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाने के इंदिरानगर में इंटर की छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस  के मुताबिक सैलून की दुकान चलाने वाले जाहिद की 16 वर्षीय बेटी इलमा इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी किसी काम से अपने मायके पीपलथाना मुरादाबाद गई थीं। सोमवार को जाहिद दुकान और दोनों बेटे अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान इलमा घर पर अकेली थी।दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली युवती इमला से मिलने गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी इलमा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो इलमा चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। लोगों द्वारा घटना की जानकारी बनभूलपुरा थाने  दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस  खिड़की तोड़कर अंदर गई और उसे फंदे से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई संजीत राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119