अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। सितारगंज के साधूनगर निवासी अजय पाल सिंह राणा (35) पुत्र दशरथ सिंह राणा रविवार को अपने साढू के यहां भूड़ आया था और देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच सितारगंज रोड पर झनकट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

आसपास के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को एसआई रूबी मौर्य ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्र शानू और रितिक को रोता बिलखता छोड़ गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119