सीमेंट सप्लाई के नाम पर 5.20 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

खबर शेयर करें 👉


दन्या/अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र के एक ठेकेदार से सीमेंट सप्लाई के नाम पर 5.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी ने खुद को ‘शर्मा जी’ बताकर फोन पर विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम दिया था।


पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 को ठेकेदार दिलीप सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति ने खुद को सिकंदराबाद (बुलंदशहर) स्थित एक सीमेंट कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर बताते हुए उनसे 5 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में थाना दन्या में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में तकनीकी विश्लेषण और सघन जांच के जरिए आरोपी का पता लगाया। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल जाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


विवेचना के दौरान आरोपी अंकित चौधरी उर्फ शर्मा जी (21) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल ने न्यायालय में ठगी की बात स्वीकार की। इसके बाद ठेकेदार को पूरी 5 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान और हेड कांस्टेबल धीर सिंह शामिल रहे। ठेकेदार दिलीप सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119