देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट अफसर ने फांसी लगाकर दी जान -पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) में तैनात 34 वर्षीय प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका की बहन की तहरीर पर बसंत विहार थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार राजेश्वरी के पति पीयूष सिंह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पीयूष नहाने चला गया। इसी दौरान राजेश्वरी रसोई में गईं, दरवाजा बंद किया और पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


पति जब नहाकर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। वह तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


दहेज और तलाक को लेकर प्रताड़ना का आरोप
मृतका की बहन शकुंतला निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि राजेश्वरी की शादी 7 दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ, जेठानी और जेठ का बेटा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।


तहरीर में कहा गया है कि पति अक्सर मारपीट करता था और उसके जेवर, शैक्षणिक दस्तावेज तथा बच्चों को मिले उपहार भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले लिए थे। विरोध करने पर मायके वालों के साथ गाली-गलौज की जाती थी। साथ ही राजेश्वरी को बार-बार तलाक देने और बच्चों समेत जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119