हल्द्वानी में पारा 42 के पार, गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गर्मी का 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2011 के बाद पहली बार अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। रविवार को इसके साथ ही इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का ऐसा ही रूप देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पहाड़ों में सोमवार से तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। शहर में रविवार को सुबह से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था। सुबह न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के कारण दोपहर में शहर के बाजार सूने नजर आए, जबकि सड़कों पर भी रविवार होने के बावजूद वाहन कम रहे। दोपहर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा, जो बीते शनिवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उन्होंने बताया कि 2011 से अभी तक के मौजूदा रिकॉर्ड के अनुसार यह हल्द्वानी का सबसे अधिक तापमान है। वहीं ऊधमसिंह नगर में भी नौतपा का असर दिखने लगा है। इसके चलते गर्मी का पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार को तराई में अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119