शिक्षिका ने दिवंगत पिता को दी मुखाग्नि, मौजूद लोगों की आंखें हुई नम
काशीपुर। एक शिक्षिका ने अपने दिवंगत पिता की चिता को मुखाग्नि देकर मिसाल पेश की है। इसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गई। मोहल्ला कटरामालियान निवासी राधेमोहन शर्मा रबर स्टांप बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी कमलेश शर्मा के अलावा दो पुत्रियां गीता शर्मा व रश्मि शर्मा हैं।
इकलौते पुत्र राजदीप शर्मा की कुछ माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। राधा मोहन शर्मा नहाने के लिए बाद बाथरूम से बाहर आए। अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मृत्यु हो गई। बड़ी बेटी शिक्षिका गीता शर्मा ने श्मशान घाट पर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर