पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
–प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग से लेकर ChatGPT और Gemini के प्रशासनिक उपयोग का दिया जा रहा प्रशिक्षण
भीमताल, 10 सितंबर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के लिए ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स एंड एप्लीकेशंस’ विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में 40 अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और एआई आधारित टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, उत्पादक और तकनीक आधारित बनाना है।

कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से सैद्धांतिक जानकारी के साथ हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया जा रहा है। प्रतिभागियों को सरकारी एवं प्रशासनिक कार्यों में एआई टूल्स के उपयोग का व्यावहारिक अनुभव दिया जा रहा है।
भीमताल परिसर के निदेशक ने शासन एवं प्रशासन में एआई की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ChatGPT और Microsoft Copilot जैसे एआई टूल्स तेजी से पेशेवर कार्यप्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एआई साक्षरता एक महत्वपूर्ण कार्यस्थलीय कौशल बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि जनरेटिव एआई का प्रभावी उपयोग केवल टूल संचालित करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए सही प्रश्न पूछना, सटीक प्रॉम्प्ट तैयार करना और आवश्यक संदर्भ उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों से विभिन्न एआई टूल्स का प्रयोग कर अपने नियमित प्रशासनिक कार्यों में इनके उपयोग की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया। इससे कार्यकुशलता, उत्पादकता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार किया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा के संस्थापक प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। सरकारी तंत्र को मजबूत करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय की सुविधाओं और सीखने के वातावरण का अधिकतम लाभ उठाने को कहा।
कार्यशाला के आयोजन एवं समन्वय में डॉ. श्याम एस. कपरी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डीन (ट्रेनिंग एंड प्रोजेक्ट्स) के प्रयासों की सराहना की गई। इसके सुचारू संचालन में प्रो. संदीप बुधानी, विभागाध्यक्ष, डीसीए, तथा श्री गोविंद जेठी, को-कन्वीनर्स का भी सहयोग एवं समन्वय रहा।
ChatGPT से सरकारी पत्र और रिपोर्ट तैयार करने का अभ्यास
तकनीकी सत्रों की शुरुआत भीमताल परिसर के निदेशक ने रिसोर्स पर्सन के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जनरेटिव एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग विषय पर सत्र से की। इसमें सरकारी एवं प्रशासनिक कार्यों में एआई के व्यावहारिक उपयोग तथा प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने की मूलभूत तकनीकों की जानकारी दी गई।
इसके बाद डॉ. हिमांशु पंत ने ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग टेक्नीक्स फॉर एडमिनिस्ट्रेटिव एप्लीकेशंस’ विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने इंस्ट्रक्शन-बेस्ड, कॉन्टेक्स्चुअल, रोल-बेस्ड, मल्टी-स्टेप और स्ट्रक्चर्ड प्रॉम्प्ट के साथ प्रॉम्प्ट ऑप्टिमाइजेशन तकनीकों एवं सामान्य त्रुटियों के बारे में बताया।
प्रो. (डॉ.) भूपेश रावत ने ‘एआई-असिस्टेड ऑफिशियल ड्राफ्टिंग विद ChatGPT’ विषय पर हैंड्स-ऑन सत्र कराया। इसमें प्रतिभागियों ने आधिकारिक पत्र, सर्कुलर, नोटिस, बैठक सारांश, परियोजना प्रस्ताव, निरीक्षण रिपोर्ट, कार्यालय आदेश और नीति संबंधी नोट तैयार करने में ChatGPT के उपयोग का अभ्यास किया।
वहीं प्रो. (डॉ.) अंकुर सिंह बिष्ट ने ‘लेवरेजिंग Google Gemini फॉर एआई-इनेबल्ड गवर्नेंस’ विषय पर सत्र लिया। इसमें दस्तावेज तैयार करने, रिपोर्ट का सारांश, बैठक ब्रीफ, डेटा की व्याख्या, अनुवाद, बहुभाषी संचार और Google Workspace के साथ एआई के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही एआई टूल्स की सीमाओं और इनके इस्तेमाल में आवश्यक सावधानियों पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को एआई एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की आधारभूत जानकारी के साथ सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में इनके व्यावहारिक इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर