उत्तराखंड में 22 और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने के निर्देश
देहरादून। देहरादून सहित पूरे प्रदेश में 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
एडीजी कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमन ने सभी रेंज और सभी जिलों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस और सभी खुफिया विभागों को 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
सभी जिलों के एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स मैनेजमेंट पुख्ता करने को कहा गया है। 26 जनवरी को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाएगी।
इसके अलावा राज्य से चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग के भी निर्देश दिए गए। सीमावर्ती राज्यों, जनपदों के बॉर्डर व चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधित सी- फॉर्म के नियमों का कड़ाई से पालन कराने को भी कहा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार