कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्य ने सरकार पर साधा निशाना

खबर शेयर करें 👉

मुजाहिर खान
लालकुआं।

गौलापार स्थित अपने आवास पर कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्यनल ने प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तो वही अतिक्रमण के नाम पर लोगों के आशियानों को तोड़ा जा रहा है जिसका उदाहरण नगीना कॉलोनी सबके सामने है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

इसके अलावा बिन्दुखत्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों को अतिक्रमण के रूप में दर्शाना भी सरकार की मंशा पर कई सवाल खड़े करता है जिसकी वजह से आम आदमी डर के साए में जीने को मजबूर है। वही बागजाला क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है जिस की सुध लेने वाला भी कोई नहीं है और तो और लोगों को रोजगार के नाम पर भी केंद्र सरकार ने ठगने का काम किया है और बेतहाशा महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है यह अब लोकलुभावन वादे करके जनता को फिर से भ्रमित करने का काम कर रहे हैं मगर अब जनता सब कुछ समझ चुकी है और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119