हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी ज्योति की गिरफ्तारी का रास्ता साफ, पुलिस ने तेज की तलाश
हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की नकदी और प्लॉट हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी ज्योति सिंह समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
मामले के अनुसार, कारोबारी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि ज्योति सिंह और मुश्ताक ने गिरोह बनाकर उसे हनी ट्रैप में फंसाया और धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़प ली। आरोप है कि ज्योति ने कारोबारी से पांच करोड़ रुपये नकद लेने के साथ ही करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉटों पर भी कब्जा कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर तत्कालीन एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य आरोपी ज्योति सिंह ने हाईकोर्ट का रुख कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। कुछ समय की राहत मिलने के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगाली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



जागेश्वर संग्रहालय से मूर्तियां दिल्ली ले जाने की आशंका पर भड़के ग्रामीण -पुरातत्व विभाग की टीम का विरोध
77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पशुपालकों को दी बड़ी सौगात -6.50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि बांटी
मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक! किसानों की सिंचाई पर संकट, रात के अंधेरे में नलकूपों को बना रहे निशाना