6 दिन बाद फिर शुरू हुई बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा –श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर

खबर शेयर करें 👉

जम्मू। लगातार छह दिनों तक खराब मौसम के कारण स्थगित रही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा शनिवार को फिर से शुरू हो गई। मौसम में सुधार के बाद प्रशासन ने सुरक्षा समीक्षा के उपरांत यात्रा को दोबारा अनुमति दी और 18वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ।

लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था। हालांकि इस दौरान भी हजारों श्रद्धालु जम्मू में डटे रहे और बाबा बर्फानी के दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हल्द्वानी में सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार --जजी कोर्ट तिराहे से पुलिस ने दबोचा

यात्रा दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे एक श्रद्धालु ने कहा कि उनके मन में केवल बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा है और इसी श्रद्धा के साथ वे बारिश के बावजूद यहां पहुंचे हैं।

वहीं तीसरी बार यात्रा पर आए एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्हें फिर से बाबा के दरबार पहुंचने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट के साथ होगा 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण -कार्यकर्ताओं व नागरिकों से जुड़ेंगे

मध्य प्रदेश के सागर जिले से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि वह वर्ष 2002 के बाद दूसरी बार अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बीच वे यात्रा शुरू होने की प्रार्थना कर रहे थे, क्योंकि यात्रा के समापन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी विनेश कुमार साहू ने बताया कि उनका सात सदस्यीय दल 19 जुलाई को जम्मू पहुंच गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण छह दिनों तक यात्रा रुकी रही। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से अब यात्रा दोबारा शुरू हो गई है और सभी श्रद्धालु उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कटघरिया से लापता हुआ पालतू कुत्ता --मालिक ने लोगों से की तलाश में मदद की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही यात्रा करें। यात्रा फिर से शुरू होने से हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119