UK…नशेड़ी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, चाकू समेत गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेलड़ी गांव में नशे की हालत में अपनी मां पर चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, खेलड़ी गांव निवासी सुनीता देवी, पत्नी स्वर्गीय पिरमपाल चौधरी ने बाजार चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा आकाश चौधरी नशे का आदी है और अक्सर घर में गाली-गलौज व मारपीट करता है। महिला ने बताया कि उनके पति का करीब दस वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

शिकायत के मुताबिक, 24 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे आकाश ने नशे की हालत में अपनी मां के साथ मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी आकाश चौधरी को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119