बागेश्वर की जिला खेल अधिकारी अपने सरकारी आवास में फर्श पर मिले थे मृत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा अपने आवास पर मृत पाए गए। शुक्रवार को देर तक कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनका चालक आवास पर पहुंचा। उसने बाहर से आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला। इस पर चालक ने सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फर्श पर पड़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


जिला क्रीड़ाधिकारी 59 वर्षीय चंद्र लाल वर्मा मूल रूप से पिथौरागढ़ के टकाना और हाल निवासी रामनगर नैनीताल शुक्रवार को जब दफ्तर नहीं पहुंचे तो करीब 11 बजे खैर खबर लेने उनके आवास पहुंचा। आवास का दरवाजा नहीं खुलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस को चंद्र लाल वर्मा फर्श पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखा है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अब उनका इंतजार किया जा रहा है। वर्मा ने बागेश्वर में पांच जनवरी 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था। वह 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह 1999 में भी यहां प्रभारी खेल अधिकारी के पद पर तैनात रहे। उनके निधन की सूचना पर अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी आदि उनके आवास पर उमड़ पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

जिला क्रीड़ाधिकारी का शव उनके सरकारी कमरे से बरामद हुआ है। उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। वह फर्श पर मृत मिले। वहां पर उन्होंने उल्टी भी की थी। शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस हर मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। मामला संदिग्ध नहीं है।    – हिमांशु वर्मा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बेतालघाट में शिक्षक हैं पत्नी
बागेश्वर। जिला क्रीड़ाधिकारी की पत्नी विमला वर्मा बेतालघाट में शिक्षक हैं। जबकि उनकी बेटी मान्या वर्मा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा इसी वर्ष उत्तीर्ण की है। उनकी 254 रैंक थी। उनका बेटा सनी वर्मा सेना में मेजर हैं। वह वर्तमान में सिक्किम में तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119