भगवान सिंह डोबाल बने भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
कविता रावल
भाजपा गंगोलीहाट मंडल मंत्री भगवान सिंह डोबाल को भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने गंगोलीहाट भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री नियुक्त किया है । पिथौरागढ़ में हुए एक समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने भगवान सिंह डोबाल को उनके द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनको गंगोलीहाट भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है ।


वही नवनियुक्त भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री भगवान सिंह डोबाल ने प्रदेश नेतृत्व, जिला कार्यकारिणी व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवती मेहरा का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सच्ची निष्ठा से निभाएंगे और भाजपा के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भगवान सिंह डोबाल को भाजपा जिला कार्यकारिणी सहित भाजपा ग्रामीण मंडल गंगोलीहाट के महामंत्री पुष्कर सिंह बिष्ट, मंडल मंत्री गोविंद सिंह भंडारी सहित गंगोलीहाट के सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी