भोजनमाता संगठन की धारचूला में हुई बैठक

खबर शेयर करें 👉


धारचूला। भोजन माता यूनियन की बैठक नेपाल रोड स्थित डाक बंगला में की गई। सरकार से मांग करते हुए कहा कि भोजनमाताओ को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। भोजन माता यूनियन की धारचूला अध्यक्ष माया थापा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा


अध्यक्ष थापा ने कहा कि सरकार भोजन माताओं की मांगे पूरी करें उन्हें सम्मानजनक ₹15000 मानदेय, साल के पूरे 12 महीने का मानदेय, भोजन माताओं का बीमा किया जाय। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं की गई तो ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर पूरे उत्तराखंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ममता देवी, कौशल्या देवी, सुरमति, जीवंती, पुष्पा देवी, जसमति देवी सहित कई भोजन माता शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119