बिग ब्रेकिंग…गंगोलीहाट में मामूली कहासुनी में राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, दो गिरफ्तार 

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट। क्षेत्र के बुंगली में एक राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हत्याआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 थानाध्यक्ष गंगोलीहाट ने बताया कि  पूरन सिंह, निवासी- ग्राम बुंगली, गंगोलीहाट द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई कि दिनाँक- रविवार को समय रात्रि करीब 08:30 बजे मेरा छोटा भाई गंगा सिंह पुत्र लछम सिंह मिस्त्री का कार्य कर, किशन सिंह की दुकान पर पहुँचा, जहाँ पर हमारे गाँव के रणजीत सिंह उर्फ रंचन सिंह पुत्र भगवान सिंह एवं पूरन सिंह पुत्र कल्याण सिंह द्वारा मेरे भाई को चाकू से प्रहार कर जान से मार दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पर  थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को को ग्राम बुंगली से  दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एक के बाद एक दो युवकों ने गौला पुल से लगाई छलांग, एक की मौत, दूसरा घायल

अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि रणजीत सिंह व पूरन सिंह उपरोक्त की मृतक गंगा सिंह के साथ मामूली कहासुनी हुई थी जिस पर दोनों अभियुक्तगणों ने साथ मिलकर चाकू से प्रहार कर गंगा सिंह की हत्या कर दी गई। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119