आज से शुरू होगी केआरसी रानीखेत में पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर रानीखेत का सोमनाथ मैदान मंगलवार को एक बार फिर ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनेगा। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहला बैच प्रशिक्षण के लिए तैयार है। अग्निवीरों का पहला बैच प्रशिक्षण के लिए केआरसी रानीखेत पहुंच गया है। मंगलवार से अग्निवीरों की ट्रेनिंग की शुरुआत होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर

पूर्वाह्न करीब 11 बजे सोमनाथ मैदान में प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत होगी। सेना के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। डिफेंस पीआरओ लखनऊ की तरफ से कार्यक्रम की मीडिया कवरेज संबंधी मीडिया एडवाइजरी भी जारी की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119