बिग ब्रेकिंग…ईरान झुका, ट्रंप का दावा: खत्म हुआ युद्ध, सप्ताहांत में होगा ऐतिहासिक शांति समझौता

खबर शेयर करें 👉

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तय हो चुका है और इस पर सप्ताहांत तक यूरोप में हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार न रखने की प्रमुख अमेरिकी शर्त स्वीकार कर ली है, जिसके बाद शांति समझौते का रास्ता साफ हुआ है।


ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभावित हस्ताक्षर समारोह में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान सहित कई देशों के नेताओं से बातचीत हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


बाद में एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “आज हमने ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है। उन्होंने कभी परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है। यही हमारी सबसे बड़ी शर्त थी।”


ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अब किसी भी रूप में परमाणु हथियार न खरीदेगा, न विकसित करेगा और न ही उसके पास ऐसे हथियार होंगे। उन्होंने कहा कि समझौता बेहद विस्तृत और मजबूत है तथा इसके लागू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान पर पड़े भारी दबाव और सैन्य कार्रवाई की आशंका ने उसे समझौते के लिए तैयार किया। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और उसके प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर नियंत्रण करने की धमकी भी दी थी। हालांकि कुछ ही घंटों बाद उन्होंने सैन्य हमले रोकने की घोषणा करते हुए शांति वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति का दावा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


गौरतलब है कि पिछले कई सप्ताहों से ट्रंप लगातार अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावना जताते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई औपचारिक समझौता नहीं हो सका है। ऐसे में सप्ताहांत में संभावित शांति समझौते पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119