जम्मू…फर्जी आईबी अफसर बनकर घूम रहा था युवक -पुलिस ने दबोचा, नकली पहचान पत्र बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कठुआ (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने खुद को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताने वाले एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके पास से मिला पहचान पत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान कठुआ जिले के निवासी अंकुश के रूप में हुई है। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोपहिया वाहन से जा रहे युवक को रोका और उससे पूछताछ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

जांच के दौरान युवक द्वारा दिखाया गया आईबी का पहचान पत्र संदिग्ध लगा। सत्यापन करने पर वह फर्जी निकला। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों के बीच खुद को खुफिया ब्यूरो का अधिकारी बताकर प्रभाव जमाता था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119