उत्तराखंड…मजदूरी पर गया युवक नहीं लौटा -जंगल में मिला झुलसा शव

खबर शेयर करें 👉

-नुकीले हथियार से हमला, खौलता लाहन डालकर बेरहमी से हत्या का आरोप

रामनगर। रामनगर के हल्दुआ क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मजदूरी के लिए घर से निकला युवक रातभर लापता रहा और सुबह उसका झुलसा हुआ शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

जानकारी के अनुसार काशीपुर रोड स्थित हल्दुआ के करैलपुरी गांव निवासी गुरदास (30) पुत्र पूरन सिंह बुधवार सुबह गांव के ही एक युवक के साथ मजदूरी के लिए घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह दिन में भोजन के लिए भी घर नहीं लौटा। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीण जंगल की ओर खोजबीन करने निकले। देर रात करीब तीन बजे गुरदास का शव जंगल में पड़ा मिला। शव की हालत बेहद भयावह थी। उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलसे हुए थे और खाल तक उधड़ी हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

घटनास्थल के पास कच्ची शराब बनाने की भट्टी तथा भारी मात्रा में लाहन मिलने से आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवक पर खौलता लाहन डालकर उसे मौत के घाट उतारा। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले गुरदास पर किसी नुकीली वस्तु से भी हमला किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119