बिग ब्रेकिंग…पक्का मकान ढहा, पति पत्नी की मौत, एक महिला घायल
अचानक एक पक्का मकान ढह गया। मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके उपरांत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार मध्यरात्रि पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, जिसमे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही तहसीलदार, एसओ कुंडा दिनेश फत्र्याल मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि काशीपुर के मिस्सरवाला में नसीर अहमद उम्र लगभग 65 वर्ष व उनकी पत्नी मोहम्मदी उम्र लगभग 62 वर्ष व नवासी मन्तशा उम्र लगभग 16 वर्ष मकान में सो रहे थे। रविवार सुबह लगभग तीन बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान ढह गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को निकाला। लोगों ने पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। जहां पति-पत्नी की मौत से क्षेत्र में शोक है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा