UK…NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को ही मिलेगी। अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण श्रेणी की बसों तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग पर ही मान्य होगी।
सरकार के निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से दो दिन पूर्व से लेकर परीक्षा के दिन तक अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान निवास से परीक्षा केंद्र तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद दो दिन के भीतर परीक्षा केंद्र से अपने घर या वर्तमान प्रवास स्थल तक वापसी यात्रा भी निःशुल्क होगी। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा ने चांफी और अल्चौना गांवों में बांटी खाद्य सामग्री
“यूरिया-डीएपी का अंधाधुंध इस्तेमाल बना रहा खेतों को बंजर -वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गंभीर चेतावनी”
उत्तराखंड…बबूर गुमटी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला -मौके पर मौत