ग्राफिक एरा ने चांफी और अल्चौना गांवों में बांटी खाद्य सामग्री

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर ने चांफी और अल्चौना गांवों में खाद्य सामग्री वितरण अभियान चलाया। अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गईं।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान की गई थी। तब से संस्थान लगातार जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में चांफी और अल्चौना क्षेत्र के परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

डॉ. घनशाला ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव और भूख का सामना न करे। उन्होंने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि ग्राफिक एरा समय-समय पर जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चांफी के प्रधान कमल सिंह देवका तथा ग्राम पंचायत अल्चौना की प्रधान लता आर्या ने भी भाग लिया। उन्होंने ग्राफिक एरा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119