काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग -100 करोड़ की लागत से तैयार होगा भव्य ‘शिव थीम अर्बन पार्क’

खबर शेयर करें 👉

वाराणसी(यूपी)। धर्मनगरी काशी जल्द ही एक नए विश्व रिकॉर्ड की गवाह बनने जा रही है। भेलूपुर स्थित जलकल विभाग के 20 एकड़ परिसर में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘शिव थीम अर्बन पार्क’ में दुनिया का सबसे ऊंचा, 130 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। शासन से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और इसे 8 से 9 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार पार्क का मुख्य आकर्षण 130 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा, जिसके चारों ओर वॉकिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा। रात में लेजर शो के जरिए शिवलिंग की भव्यता को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बनेगा। वर्तमान में (केरल) 111 फीट ऊंचाई के साथ सबसे ऊंचे मानव निर्मित शिवलिंगों में गिना जाता है, लेकिन काशी का शिवलिंग इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

यह पार्क केवल धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं और ज्ञान-विज्ञान का केंद्र भी बनेगा। परिसर में अत्याधुनिक प्लैनेटोरियम, हाईटेक बच्चों का पार्क, फूड प्लाजा, लाइब्रेरी, ओपन आर्ट गैलरी और विशाल पार्किंग की व्यवस्था होगी। आर्ट गैलरी में काशी की पद्म सम्मानित विभूतियों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

पूरे पार्क को ‘शिव तत्व’ की थीम पर विकसित किया जाएगा। यहां ऑक्सीजन देने वाले पौधों का हरित क्षेत्र तैयार किया जाएगा और एक डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा, जिसमें काशी की प्राचीन धरोहरों, ऐतिहासिक मंदिरों और पौराणिक कथाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। शहर के मध्य स्थित यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम बनने जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119