रामनगर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
रामनगर। नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग चिल्किया के पास एक बाइक, खड़े डंपर वाहन में जा घुसी। जिसमे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त चिकित्सालय की डॉ दीपा ने बताया कि रविवार की रात ग्राम शक्तिनगर निवासी 25 वर्षीय लईक अहमद पुत्र रईस,बाइक पर सवार होकर ग्राम चिल्किया टांडा की तरफ जा रहा था।इसी बीच चिल्किया के समीप उसकी बाइक खड़े डंपर से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए रामनगर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक