भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज और कल उत्तराखंड में- युवाओं में भरेंगे जोश-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
देहरादून उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। कई विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वे प्रचार करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष आज सुबह करीब 10:00 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वे जनपद उत्तरकाशी पहुंचकर गंगोत्री विधानसभा में अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे हुए देहरादून की सहसपुर विधानसभा पहुंचेंगे, यहां कुछ जगहों पर घर-घर प्रचार करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


शाम 3:30 बजे हुए डोईवाला पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद सोमवार को वह बागेश्वर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को वह देहरादून की कैंट विधानसभा में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड पहुंचने से कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119