पहाड़ी टूटने से पिथौरागढ़, घाट, पनार मोटर मार्ग बंद-
दन्या/अल्मोड़ा । दन्या पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में काड़ानौला के पास चट्टान खिसकने से मोटर मार्ग बंद हो गया । मोटर मार्ग में दोपहर बाद अचानक पहाड़ खिसकने लगा। जहां पर रुक रुक कर पहाड़ का मलबा आ रहा है। पिथौरागढ़ घाट पनार से हल्द्वानी अल्मोड़ा आने जाने वाले वाहनों को काफलीखान भनोली बाया ध्याड़ी कठाड़ मोटर मार्ग से भेजा जा रहा है।
जिस स्थान पर मलबा गिरा है उस स्थान पर पहाड़ खिसक रहा है। जो लगातार 2 दिन की बारिश की वजह से भूस्खलन की स्थिति बनी है। भूस्खलन की स्थिति को देखकर लगता है कि 2 दिन तक इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। जबकि दो जेसीबी मलबा हटाने में लगी हुई हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल