निर्माणाधीन मार्ग में जेसीबी काली नदी में समाई -ऑपरेटर और परिचालक दोनों की मौत
पिथौरागढ़। जौलजीबी-झूलाघाट तालेश्वर निर्माणाधीन मार्ग में बीती रात एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में जा समाई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर और परिचालक दोनों की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौपें।
जौलजीबी-झूलाघाट निर्माणाधीन सड़क में इन दिनों कार्य चल रहा है। बुधवार को जेसीबी ऑपरेटर 52 वर्षीय जनक चंद परिचालक 40 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र गोपाल सिंह निर्माण कार्य के बाद वापस चकदारी लौट रहे थे। रात आठ बजे के आसपास बगड़ीहाट से करीब दस किमी दूर बारमो डयोडा के समीप एकाएक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कते हुए काली नदी में पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची एसएसबी, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं -9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण
Uttarakhand-मुख्यमंत्री के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट -एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान
uttarkhand-नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ -15 मुकदमों वाले चंदन सागर के पैर में लगी गोली