ब्रेकिंग–कैलाश होटल में आग लगी, फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
अल्मोड़ा नगर के कैलाश होटल में आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अग्निशमन वाहन से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया
अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं मंगलवार को देर रात्रि को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश होटल निकट पोस्ट ऑफिस अल्मोड़ा में आग लगी है।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेेश चंद परगाई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा के साथ दो फायर टेण्डर सहित मौके पर पहुंचे, आग सावन शाह पुत्र जवाहर शाह के पुराने कैलाश होटल में लगी थी अग्निशमन वाहन से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। अग्नि कांड में घर का सामान टीवी, बेड, पंखे, फर्नीचर, कपड़े इत्यादि जल गए थे तथा उक्त अग्निकांड में कोई भी जनहानि नहीं हुई हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल