काफलीखान में एक मकान में आग लगने से लाखों का सामान स्वाहा
गणेश पाण्डेय दन्यां
तहसील भनोली के अन्तर्गत ग्राम काफली के तोक मगरों में एक मकान में आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से घर के अन्दर रखा फोटोग्राफी का सामान ,कैमरा ,प्रिंटर, फर्नीचर ,सोफा, दरवाजे, खिड़कियां, अलमारी आदि जलकर राख हो गया।
काफलीखान के समीप मंगरौं तोक निवासी चन्दन राम पुत्र भौन राम के मकान में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिस समय मकान में आग लगी उस समय कोई भी घर में कोई नहीं था । उस समय मकान मालिक चन्दन राम अपनी दुकान में था और बच्चे स्कूल गए थे। आसपास के लोगों ने घर से धुआं आते देखा तो उन्होंने सूचना तत्काल पड़ोसियों को और चन्दन राम को दी । आसपास के लोगों व दुकानदार मकान के पास गये तो देखा घर के अन्दर आग ने भयंकर विकराल रूप ले रखा था।

जिससे घर के अन्दर रखा फोटोग्राफी का सामान कैमरा सोफा, फर्नीचर , खिड़कियां, दरवाजे जल चुके थे । तथा मकान की दीवारें , फर्श, छत आदि को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक घर के अंदर रखा लगभग 3 लाख से अधिक मूल्य का सामान जलकर राख हो चुका था। जिसकी सूचना तत्काल थाना दन्या वह तहसील प्रशासन भनोली को दी गई । थाना व तहसील प्रशासन तथा क्षेत्रीय पटवारी द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन