काफलीखान में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप ठीक करने की मांग
काफलीखान । काफलीखान कस्बे का एकमात्र पेयजल सहारा हैंडपंप 1 हफ्ते से खराब होने के कारण भयंकर पेयजल किल्लत का सामना कस्बे वासियों को करना पड़ रहा है । जबकि इस बारे में जल संस्थान के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं किया गया है । क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश राम टम्टा का कहना है कि जल संस्थान के उच्च अधिकारियों को हैंडपंप खराब होने से अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं किया गया । जबकि अधिशासी अभियंता को इस बारे में अवगत कराया गया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए जे ई से संपर्क करने को कहा जब जेल से दूरभाष में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह अपना फोन रिसीव नहीं करते हैं । श्री टम्टा ने जिला प्रशासन वह जल संस्थान से मांग की है कि पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए शीघ्र हैंडपंप ठीक किया जाए । क्योंकि कस्बे में पेयजल पाइप लाइन न होने से एकमात्र सहारा हैंडपंप ही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश