कफड़खान के पास 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति सुरक्षित रेस्क्यू
अल्मोड़ा। कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्रांतर्गत कफड़खान के पास देर रात एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 7:25 बजे मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं।
अल्मोड़ा–बागेश्वर हाईवे पर कफड़खान से करीब ढाई किलोमीटर अल्मोड़ा की ओर सिरकोट के पास हुंडई वर्ना कार (UK 06 Y 9933) खाई में गिरी मिली। कार के भीतर फंसे घायल व्यक्ति को टीमों ने आयरन कटर की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भिजवाया।
घायल की पहचान सागर वर्मा (31 वर्ष) पुत्र जय कुमार वर्मा, निवासी नंदादेवी मंदिर क्षेत्र, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
रेस्क्यू टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार (चौकी प्रभारी NTD), उपनिरीक्षक पंकज सिंह (SDRF), LFM ओम प्रकाश, DVR मुकेश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल आनन्द सिंह, कॉन्स्टेबल विमल टम्टा, FM धीरेन्द्र सिंह, श्याम लाल, रवि आर्य, मोहम्मद अशरफ तथा SDRF के कॉन्स्टेबल कुलदीप, कृष्णा सिंह, कैलाश जोशी और पुष्कर मेहता।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा
UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार