ज्योलीकोट-हल्द्वानी हाईवे पर सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
ज्योलीकोट। शुक्रवार शाम लगभग ढाई बजे ज्योलीकोट-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कालाढूंगी निवासी मेहताब आलम और सुहैल मोटरसाइकिल संख्या यूके04एपी-7847 से ज्योलीकोट से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संकरे मोड़ पर उनकी बाइक की आमने-सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूके04सीबी-0678 से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निजी वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल सुहैल ने दम तोड़ दिया। वहीं मेहताब आलम को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल