ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, चार चोटिल
नैनीताल। स्नोव्यू टांकी बैंड क्षेत्र में बाजार की ओर जा रहे वाहन के ब्रेक फेल हो गए। जिससे अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चालक तथा वाहन सवार तीन लोग चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर किसी तरह घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार रानीखेत निवास पूरन चंद्र, उमेश चंद्र, मदन मोहन, और केशव राम नैनीताल में टैक्सी चलाते हैं। सभी स्नोव्यू क्षेत्र में किराए के भवन में रहते हैं। शनिवार सुबह चारों लोग टैक्सी वाहन संख्या यूके04टीए- 5788 से बाजार की ओर जा रहे थे। वाहन कुछ ही दूरी पर पहुंचा था, कि अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने नियंत्रण पाने का प्रयास किया, मगर ढलान होने के कारण वाहन खाई में गिर गया। हादसे में सवार चारों चोटिल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच घायलों को खाई से बाहर निकाला। जहां से निजी वाहन से चारों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। डॉ. नेहल ने बताया कि फिलहाल चारों को उपचार दिया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार