हल्द्वानी : सीआरपीएफ के एक जवान को विदेशी महिला से दोस्ती करना भारी पड़ा, 49 हजार ठगे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ के एक जवान को विदेशी महिला से दोस्ती करना भारी पड़ा है. महिला ने सीआरपीएफ के जवान से दोस्ती कर भारत आने और कस्टम अधिकारियों के बीच फंस जाने का हवाला देते हुए 49 हजार रुपए की ठगी कर ली है. सीआरपीएफ के जवान के तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

काठगोदाम पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ का जवान साइबर ठगी का शिकार हुआ है. जवान ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक विदेशी महिला से उसकी दोस्ती हुई. महिला ने कहा कि वह लंदन की रहने वाली है और उसका नाम अमानिया लैरी है. दोनों के बीच काफी दिनों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोस्ती चल रही थी इस दौरान विदेशी महिला ने 6 अक्टूबर को फोन कर बताया कि वह भारत आना चाहती है और भारत में आकर व्यापार करेगी. बीच में उसका फोन आया कि वह भारत आई हुई है और हवाई अड्डे पर कस्टमर अधिकारियों ने जांच के लिए उसको रोक लिया है जहां 49 हजार कस्टम को देने हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

महिला के बातों में आकर सीआरपीएफ के जवान ने महिला के खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया. कुछ देर बाद फिर से और पैसे की डिमांड करने लगी जहां सीआरपीएफ के जवान को ठगी का एहसास हुआ.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

सीआरपीएफ के जवान के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले को साइबर सेल को हस्तांतरित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119