खटीमा में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, जंगल जोगीठेर निवासी मनी मोहन मण्डल (55) पुत्र महादेव मण्डल शुक्रवार शाम नानकसागर से साइकिल पर घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनी मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा टीम ने घायल को उपजिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

अचानक हुई मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके पीछे तीन पुत्र — विक्की मण्डल, बन्टी मण्डल, सूरज मण्डल और पुत्री सदना मण्डल हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119