सरकारी अनाज का गबन करने के आरोप में राशन विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नारायणपुर कोठा में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पर 9.98 कुंतल गेहूं और 14.35 कुंतल चावल के गबन का आरोप लगा है। गुरुवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नारायणपुर कोठा के ग्रामीणों ने अप्रैल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्ड धारकों को राशन न मिलने की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा दस अप्रैल को दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

आरोप है सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अशोक कुमार दुकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ कहीं चला गया थी। 12 अप्रैल को विक्रेता को अभिलेख सहित दुकान पर उपस्थित रहने को कहा गया। दोबारा से खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में सामने आया कि दुकान के बाहर किसी प्रकार का नोटिस और स्टाक बोर्ड नहीं मिला था। निरीक्षण में स्टाक में अंकित मात्रा और गोदाम में रखे खाद्यान्न के अनुसार दुकानदार अशोक कुमार ने 9.98 कुंतल गेहूं और 14.35 कुंतल चावल का गबन पाया। इसके बाद अशोक कुमार की दुकान को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने तहरीर पर अशोक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119