गंगोलीहाट…खाई में गिरी स्कूटी सवार दो युवतियां – एक युवती झाड़ी में अटक गई जबकि दूसरी युवती सरयू में भी बही, रेस्क्यू जारी
हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर जा रही दो युवतियां पनार पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से छिटककर खाई में गिर गई। जिसमें एक युवती सरयू नदी के तेज बहाव में बह गई जबकि दूसरी झाड़ियों में अटक गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी में किरन उम्र 26 वर्ष पुत्री स्व कैलाश राम और संगीता उम्र 23 वर्ष पुत्री उमेद राम सवार थे। हादसे में किरन सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी, जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गई। जबकि संगीता झाड़ियों में अटक गई, जिसे सूचना के बाद ने पुलिस ने बचा लिया।
विगत देर रात तक थाना गंगोलीहाट व दन्या पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पानी का बहाव तेज तथा अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही थी। देर रात्रि तक चले सर्च अभियान में युवती का पता नही चल पाया। मंगलवार प्रातः से दन्या व गंगोलीहाट व एसडीआरएफ टीमों ने पुनः सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवती का पता नही चल पाया है। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ है। अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग