गौला एवं नंधौर नदी में अतिरिक्त वाहन चलाने का होगा विरोध -गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार को गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने डीएफओ गौला तराई वन प्रभाग को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। दिए गए ज्ञापन में गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि विगत दिनों जिला खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने गौला एवं नंधौर नदी में अतिरिक्त वाहन चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसका गौला खनन मजदूर उत्थान समिति कड़ा विरोध करती है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गौला नदी में 7500 एवं नंधौर नदी में 3500 वाहन वन विभाग और वन निगम में पंजीकृत हंै। वर्तमान में यहां प्रत्येक गेट में बहुत ज्यादा गाडिय़ां हैं। कहा कि गेटों की क्षमता भी ज्यादा वाहनों के चलने लायक नहीं है। वैसे ही प्रत्येक गेट में 600 से लेकर 1000 वाहन पंजीकृत हैं, ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत में जाम की स्थिति बनी रहेगी और विगत वर्षों से वैसे भी सभी पंजीकृत वाहन खनन लक्ष्य की पूर्ति को समय पर पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष में मात्र चार माह का काम वाहनों को मिल पाता है, शेष माह मेें आठ महीने गाडिय़ां खड़ी रहती हैं। महामंत्री जीवन का कबड्वाल ने कहा कि अगर एक भी गाड़ी का नया रजिस्ट्रेशन गेटों पर हुआ तो गौला खनन मजदूर उत्थान समिति आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी। डीएफओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी लक्ष्य खनन का रहेगा, उसमें नए वाहन से काम नहीं लिया जाएगा। उसके लिए पुराने रजिस्ट्रेशन ही काफी हैं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जीवन कबड्वाल, सचिव इंद्र सिंह नयाल, रमेश चंद्र जोशी, मदन मोहन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, गुड्डू पांडे, योगेश चंद्र कबड्वाल, गिरीश सुनाल, हरीश कांडपाल, गणेश दत्त महतोलिया, नारायण सिंह जंतवाल, सुरेश जोशी, प्रदीप जोशी आदि रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग