लकड़ी तस्करों को पकड़ने गई वन विभाग के वाहन को तस्करों ने वाहन से टक्कर मारी -तीन वन कर्मी घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लकड़ी तस्करों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम के वाहन को तस्करों ने वाहन से टक्कर मार दी। जिसमें डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला सहित तीन वन कर्मी घायल हुए हैं। टीम ने बावजूद इसके मौके से लाखों की खैर की लकड़ी के साथ दो तस्करों को दबोच लिया है। जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। जानकारी के अनुसार देर रात तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज अंतर्गत खैर का पेड़ काटकर ले जाने की सूचना मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला देर रात वन कर्मियों के साथ निजी निजी गाड़ी से टांडा रेंज में गश्त कर रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी-रुद्रपुर के टांडा रोड पर जंगल किनारे तस्कर बेशकीमती खैर की लकड़ी को पिकअप गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

टीम द्वारा जब रोकने की कोशिश की गयी तो तस्करों ने पिकअप गाड़ी से गश्ती दल की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें तीन वन कर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान मौके पर लखविंदर सिंह और किशन विश्वास निवासी दिनेशपुर दो तस्करों को मौके से धर दबोचा गया। जबकि मौके से चार तस्कर भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा तस्करी का मुख्य आरोपी सोनू निवासी गदरपुर नाम के तस्कर का नाम सामने आया है। जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए तस्करों के खिलापफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119