महिला को सम्मोहित कर जेवरात लूटने के मामले में केस दर्ज
काशीपुर। महिला को सम्मोहित कर कान के कुंडल और मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। विजय नगर नई बस्ती निवासी तारा नेगी पत्नी हयात सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि वह 12 नवंबर को सुबह दूध लेने जा रही थी। मानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो कार सवार उसे मिले और उन्होंने उसको सम्मोहित कर दिया।
जिसके बाद उन दोनों ने उसके कुंडल और गले का मंगलसूत्र उतार लिया। कुछ देर बाद उन्होंने उसको एक पुड़िया दी और बोला कि इसके अंदर मंगलसूत्र और कुंडल है। आप इसे घर जाकर ही खोलना। उसने घर आकर जब वह पुड़िया खोली तो उसके अंदर पत्थर थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी