चम्पावत…19 दिन बाद भी नहीं हो सका हत्याकांड का खुलासा

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। वीरांगना भागीरथी हत्याकांड का 19 दिन बीतने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस मामले का शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है। बावजूद इसके पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। बीते 14 मार्च को बिचई के पास हाईवे किनारे 83 वर्षीय भागीरथी देवी शव मिला था। महिला के गले, नाक और कान के जेवर गायब मिले थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया गया। कुछ दिन पूर्व मामले के खुलासे को लेकर ग्रामिणों ने सीएम कैंप कार्यालय में धरना-प्रदर्शन भी किया। बावजूद इसके पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही हैं। पुलिस हत्यारों का सुराग लगा पाने में नाकामयाब साबित हो रही है। जांच अधिकारी एसएसआई बची सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। बताया कि शीघ्र हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119