मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग करने के साथ पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करने और राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7:15 बजे खटीमा स्थित अपने निजी आवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 7:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से गुंजी के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 8:15 बजे गुंजी पहुंचने के बाद वह आर्मी अतिथि गृह जाएंगे। यहां सुबह 8:25 से 8:55 बजे तक सेना के जवानों से मुलाकात और संवाद करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 9:05 बजे गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। सुबह 9:05 से 9:50 बजे तक वह आयोजन में प्रतिभाग करने के साथ पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से सीमांत क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे हेलीकॉप्टर से गुंजी से रवाना होकर 10:40 बजे पिथौरागढ़ के श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:55 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा में प्रतिभाग करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री घंटाकरण स्थित सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय भी जाएंगे। यहां ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ करने के साथ चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।

दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री नेत्र चिकित्सालय से रवाना होकर 1:25 बजे श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे हड़खोला हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119