UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक गांव में 24 वर्षीय महिला ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह

जानकारी के अनुसार, महिला को रात के समय अक्सर पेट संबंधी परेशानी होती है। इसके चलते वह रोजाना सिरप का सेवन करती है। गुरुवार रात को भी खाना खाने के बाद उसने सिरप लेने का प्रयास किया, लेकिन गलती से सिरप की जगह कीटनाशक पी लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

कुछ समय बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया। महिला के अनुसार, उसने भूलवश कीटनाशक का सेवन किया था। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119