ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

खबर शेयर करें 👉

–24 प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता, पांच लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रही आकर्षण

भीमताल, 24 अक्टूबर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नोलॉजी एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रयुक्ति 2.0’ का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस उत्सव में देशभर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 24 विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों से सजे आयोजन में पांच लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई।

उत्सव के दौरान रोबो वॉर, रोबोटिक फुटबॉल, रोबो कार रेस, ब्रिज बिल्डिंग, रॉकेट लॉन्च चैलेंज और कोड रिले जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ‘वाइबथॉन’ में स्कूलों और विश्वविद्यालयों की 50 टीमों ने भाग लिया। वहीं, ‘सीआईडी फाइल्स’ प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने फॉरेंसिक जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम

तकनीक के साथ कला और संस्कृति का संगम

उत्सव में विज्ञान, शतरंज, गेमिंग, वित्तीय जागरूकता, सामान्य ज्ञान, कला और साहित्य से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ‘बुरांश’ फैशन शो के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार दीपक की लाइव फिगरेटिव पेंटिंग और उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा, तकनीक और पर्यावरण के संबंध पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

वित्तीय जागरूकता और कला कार्यशालाओं ने बढ़ाया उत्साह

फिनोपोलिस क्लब की ओर से वित्तीय क्षेत्र पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें फोलियो.एआई के सह-संस्थापक सचिन आर. काबरा तथा विश्वविद्यालय के संदीप बिष्ट और नरेंद्र बिष्ट ने प्रतिभागियों को वित्तीय क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी। आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब की ओर से आयोजित क्रोशिया कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यावहारिक कला कौशल सीखने का अवसर मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत ‘बैटल ऑफ बैंड्स’, ‘ग्रामंच’ और गरबा संध्या ने उत्सव में रंग जमाया। तकनीकी प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। भीमताल परिसर के निदेशक ने प्रतिभागियों और आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, टीमवर्क और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देते हैं।

विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और तकनीकी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के समन्वय ने ‘प्रयुक्ति 2.0’ को सफल बनाया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119