भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
–सौन गांव के पास पुलिस ने की कार्रवाई, ताश के पत्ते भी बरामद; जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
भीमताल, 24 अक्टूबर। भीमताल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3300 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली भीमताल में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन, भवाली की क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी के पर्यवेक्षण और भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को सौन गांव के पास कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह क्वीरा (33), गोपाल सिंह (32), महेंद्र सिंह (42) और नरेश राणा (36) के रूप में हुई है। सभी नैनीताल जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली भीमताल में मुकदमा संख्या 46/26 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, अपर उपनिरीक्षक अजुला जॉन, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा, चालक कांस्टेबल मनोज पंत और होमगार्ड अनस अंसारी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी