UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
-किच्छा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
किच्छा। शुक्रवार की रात किच्छा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्राम सेंजनी मलसा लालपुर में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सेंजनी मलसा लालपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। उसके पिता भी सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व रोहित के मामा अच्छेलाल (40) पुत्र हंसराज निवासी ग्राम जुलाफर, देवरिया, उत्तर प्रदेश, उसके घर आए थे।
शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रोहित अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके06बीबी-8087 से मामा अच्छेलाल को हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। दोनों घर से निकलकर मुख्य मार्ग पर कुछ ही दूर पहुंचे थे कि तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोहित दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित