आदमखोर गुलदार को मारने के मिले आदेश:-शिकारी हरीश धामी पहुँचे जरमाल गांव
गंगोलीहाटविगत 13 जून को जरमाल गांव व कनारा गांव के जंगल मे ढाई वर्षीय मासूम रिया को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था जिसकी क्षत विक्षत लाश अगले दिन वन विभाग व पुलिस की टीम ने बरामद की।
उसके बाद से आदमखोर गुलदार लगातार दिन रात जरमाल गांव,कनारा,भूलीगांव,चौनाला,बुरसुम, डंम्डे,खेतीगांव व भंडारीगांव के जंगलों व आवासीय क्षेत्रों में दहाड़ रहा था,और ग्रामीणों के आने जाने वाले रास्ते को बाधित कर रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। कुछ दिन पूर्व जरमालगांव के प्रधान पुष्कर सिंह जरमाल व पूर्व छात्र नेता कैलाश सिंह जरमाल ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को मारने की गुहार लगाई थी। वन विभाग द्वारा 30 जून को उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिकारी हरीश धामी को जरमालगांव में तैनात कर आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश दे दिए गए हैं। इधर पूर्व छात्र नेता कैलाश सिंह जरमाल ने बताया कि शिकारी हरीश धामी व वन विभाग की टीम आदमखोर गुलदार को मारने के लिए मचान बनाकर संभावित जगहों पर दिनरात डटे हुए हैं।फ़ोटो- शिकारी हरीश धामी के साथ वन विभाग की टीम।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई