स्याल्दे में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

खबर शेयर करें

स्याल्दे(अल्मोड़ा)। एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था रानीखेत द्वारा संयुक्त रूप से संचालित परियोजना एसबीआई ग्राम सक्षम के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मल्ली महरोली में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सक्षम प्रोजेक्ट के अंतर्गत बकरी पालन से आजीविका सम्बर्धन हेतु गठित महिला ग्राम सक्षम समूहों के पदाधिकारियों, सदस्यों और महिला ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सर्व प्रथम कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों का स्वागत किया गया उसके बाद डॉ. के एस रावत द्वारा इस वर्ष की थीम डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” विषय पर विस्तार से बताया गया। इसके पश्चात विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पहली बार इस क्षेत्र में मनाया गया और महिलाओं को पहली बार महिला दिवस के बारे में जानकारी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज -स्कूल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की तथा कहा कि, संजीवनी संस्था और एसबीआई फाउंडेशन मुंबई द्वारा की गयी इस पहल के लिए हम सभी परियोजना से जुड़े महिला सदस्य हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री हेम चंद्र सिंह और श्री पूरन सिंह रावत द्वारा महती भूमिका निभायी गयी और सामाजिक कार्यकर्ता श्री रणजीत सिंह कठायत जी का विशेष योगदान रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119