उकरौली सितारगंज में पीएम आवास के 1168 फ्लैट का निर्माण शुरू-
रुद्रपुर। सितारगंज के उकरौली में पीएम आवास के 1168 फ्लैट का निर्माण शुरू हो गया है। आवेदकों के लिए आवेदन पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। ग्रिप कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के वीके बत्रा ने बताया कि आवेदन फार्म नगरपालिका, एसडीएम कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, विकास प्राधिकरण कार्यालय, डीएम आफिस या स्थल के साइट आफिस से प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि आवास नीति के अंतर्गत चयनित पात्र लाभार्थी ही फ्लैट भवन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्मों की जांच के बाद उत्तराखंड आवास नीति के अन्तर्गत आवंटन की कार्रवाई होगी। इस योजना में 2.50 लाख सरकार देगी। शेष 3.43 लाख रुपये आवेदक को देनी होगी। आवेदक चाहे तो 2650 रुपये प्रति माह की किस्त पर बैंक ऋण से भुगतान कर सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू